Pmvy: क्या आपको मिल सकता हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, जाने कौन लोग हैं पात्र
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चलाती है। ं जिनके जरिए सरकार सीधे तौर पर आर्थिक लाभ देती है। एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसका लाभ पात्र लोगों को मिलता है। ऐसे में अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
कौन है योजना के लिए पात्र?
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
नाई यानी बाल काटने वाले
जो अस्त्रकार हैं
पत्थर तोड़ने वाले
फिशिंग नेट निर्माता
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
अगर आप मालाकार हैं
जो लोग राजमिस्त्री हैं
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और खिलौना निर्माता
जो नाव निर्माता हैं
जो लोग लोहार का काम करते हैं
पत्थर तराशने वाले
जो लोग मूर्तिकार हैं
धोबी और दर्जी
जो ताला बनाने वाले हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या है?
सबसे पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
इसमें आपको आपके काम से जुड़ी एडवांस स्कील्स सिखाई जाती है और इसके लिए आपको 500 रुपये स्टाइपैंड ट्रेनिंग चलने तक रोजाना दिए जाते हैं
टूलकिट खरीदने के लिए आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है ताकि, आप अपना काम कर सके
इसके लिए आपको पहले 1 लाख रुपये दिया जाता है जिसे आपको 18 महीनों में लौटाना होता है, इसके बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए दिया जा सकता है।
pc- prakashtv.in






