Pomegranate Peel Benefits: अनार के छिलके फेंकने की न करें भूल! दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
- byvarsha
- 12 Oct, 2026
PC: Hindustan
बढ़ती उम्र, धूल, प्रदूषण और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल का असर स्किन पर दिखने लगता है। 30 की उम्र के बाद स्किन का सही ख्याल रखना खास तौर पर ज़रूरी है। कई महिलाएं चेहरे पर डार्क स्पॉट्स, डलनेस और ड्राइनेस कम करने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, स्किन का ख्याल रखने के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना ज़रूरी नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं। अनार सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद फल ही नहीं है, बल्कि इसके छिलके का इस्तेमाल भी स्किन के लिए किया जा सकता है। अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इसका पाउडर बनाकर फेस पैक या स्क्रब में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अनार के छिलके का पाउडर ऐसे बनाएं
अनार के छिलके का इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले इसे साफ धो लें। फिर इसे एक छलनी में डालकर पानी पूरी तरह निकल जाने दें। अब छिलके को एक साफ कॉटन के कपड़े पर फैलाकर धूप में या हवादार जगह पर सुखा लें। छिलका अच्छी तरह सूखने के बाद यह सख्त हो जाएगा। फिर इसे मिक्सर में पीसकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक साफ और सूखे कंटेनर में स्टोर कर लें। इस पाउडर का इस्तेमाल फेस पैक बनाते समय ज़रूरत के हिसाब से किया जा सकता है।
इसे दही में मिलाकर लगाएं
तैयार अनार के छिलके के पाउडर का एक चम्मच लें और इसे डेढ़ चम्मच दही के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धीरे से धो लें। दही स्किन को मॉइस्चराइज़ करने में मदद कर सकता है।
ओट्स के साथ इस्तेमाल करें
चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए अनार के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल ओट्स के साथ किया जा सकता है। इसके लिए ओट्स पाउडर, अनार के छिलके का पाउडर, थोड़ा शहद और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। स्किन को ज़ोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में जलन हो सकती है।
गुलाब जल से फेस पैक बनाएं
गुलाब जल को अनार के छिलके के पाउडर में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। नोट: चेहरे पर कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले, थोड़ा सा अपने हाथ के अंदर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। अगर लालिमा, खुजली या जलन हो तो इस्तेमाल न करें।




