Preity Zinta: क्या प्रीति जिंटा करने वाली है राजनीती में एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
- byvarsha
- 17 Sep, 2026
pc: the hans india
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हमेशा खबरों में रहती हैं। वह पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वह जल्द ही 'पार्टीशन 1947' से कमबैक करने वाली हैं। अब ऐसी अफवाहें हैं कि प्रीति जिंटा पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगी। इस पर प्रीति जिंटा ने रिएक्ट किया है।
प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने X अकाउंट पर Ask Me सेशन के ज़रिए फैंस से बातचीत की। उस समय, एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह भविष्य में पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगी या नहीं।
pc: the indian express
फिल्म की रिलीज से पहले, एक्ट्रेस ने अपने X हैंडल (पहले ट्विटर) पर 'PZ चैट' नाम से 'Ask Me' सेशन रखा था। वहीं, एक यूजर ने ने प्रीति जिंटा से पूछा कि "क्या आप भविष्य में खुद को पॉलिटिक्स में शामिल होते हुए देखती हैं?"
एक फैन के सवाल के जवाब से प्रीति ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रीति ने कहा, “अभी मेरा पॉलिटिक्स में आने का कोई प्लान नहीं है।”






