President: सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, सेना का बढ़ा मनोबल

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई लड़ाकू विमान के बाद अब राफेल विमान से उड़ान भरी है। जी हां आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति बनी हैं जो सुखोई और राफेल विमान में उड़ान भर चुकी है। उनका यह कदम एक ओर जहां सेना का मनोबल बढ़ाने वाला है, वहीं यह संदेश भी देता है कि भारतीय वायुसेना कितनी समर्थ है, यह महिला सशक्तीकरण का भी सूचक है।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में बैठकर उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल की खासियत के बारे में वायुसेना के अधिकारियों से जानकारी भी ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा और इस पहली उड़ान ने देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति उनमें गर्व की एक नयी भावना जागृत की है।

पहली राष्ट्रपति बनी
राष्ट्रपति मुर्मू दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं, इससे पहले उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी, राष्ट्रपति मुर्मू ने वायुसेना की ड्रेस में राफेल की उड़ान भरी। यह पहली बार हुआ है कि राष्ट्रपति ने राफेल से उड़ान भरी है। उनके इस कदम को सेना का मनोबल बढ़ाने वाला बताया जा रहा है। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने हाथ हिलाकर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

pc- parbhat khabr