Prime Minister Modi: पीएम मोदी को दुनिया भर से मिल रही बधाइयां, विदेशी नेता भी कर रहे तारीफ
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। 12 साल तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करने पर देश-विदेश से बधाई मिल रही है। दुनिया भर के कई देशों के बड़े नेताओं ने उनके विजन को बेहद प्रेरणादायक बताया है।
पापुआ न्यू गिनी के पीएम क्या कहा
प्रशांत महासागरीय देश पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी को दुनिया के लिए एक महान रोल मॉडल तथा बेहतरीन लीडरशिप का सच्चा उदाहरण बतायां
त्रिनिदाद और टोबैगो ने क्या कहा
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने भी इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में भारत वैश्विक मंचों पर एक बेहद मजबूत ताकतवर आवाज बनकर उभरा है।
अमेरिकी सीनेटरों क्या कहा
अमेरिका के दो प्रमुख सीनेटरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी ह। सीनेटर जॉन कॉर्निन ने अपने संदेश में कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यकाल 4,399 दिनों का है, जो 1.4 अरब लोगों के भरोसे और तीन लोकतांत्रिक जनादेशों के आधार पर हासिल हुआ है।
अमेरिकी राजदूत ने दी बधाई
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पीएम मोदी के दशकों लंबे समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का मजबूत प्रमाण है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने क्या कहा
नाइजीरिया के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।
pc- abp news






