पंजाब कोर्ट में निकली 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
- byvarsha
- 07 Oct, 2026
PC: HR NEWS
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अधीन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स की रिक्रूटमेंट सोसाइटी (SSSC) ने पंजाब के विभिन्न जिला न्यायालयों में क्लर्क के 1,270 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना (विज्ञापन सं. 37C/SSSC/PB/2026) जारी की है।
महत्वपूर्ण तिथियां व आवेदन:
आवेदन अवधि: 7 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 (शाम 4 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
पात्रता एवं आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (BA, B.Sc या समकक्ष डिग्री)। उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) स्तर पर पंजाबी विषय पढ़ा होना और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को 18 से 37 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)।
वेतन एवं आवेदन शुल्क:
वेतनमान: पे लेवल-5 (₹29,200)
शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹1,200; पंजाब के SC/BC/OBC/ESM/EWS उम्मीदवारों के लिए ₹710; तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए ₹875।
चयन प्रक्रिया:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): 100 अंकों का 2 घंटे का पेपर होगा। इसमें सामान्य ज्ञान (50 अंक), अंग्रेजी ऑब्जेक्टिव (20 अंक) और अंग्रेजी सब्जेक्टिव (30 अंक - निबंध, पत्र लेखन व अनुवाद) शामिल हैं। प्रत्येक विषय में 33% और कुल 40% अंक लाना अनिवार्य है। गलत उत्तर पर 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होगी।
कंप्यूटर टेस्ट (CPT): लिखित परीक्षा पास करने वालों के लिए क्वालीफाइंग CPT होगा, जिसमें 10 अंक का स्प्रेडशीट टेस्ट (न्यूनतम 4 अंक) और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट शामिल है।






