पुतिन इस साल भारत आएंगे! रूसी राष्ट्रपति BRICS समिट में शामिल होने के लिए दो दिन के लिए आएंगे दिल्ली
- byvarsha
- 20 May, 2026
रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका में रूस की एम्बेसी ने कहा है कि वह 12 और 13 सितंबर को समिट के लिए दिल्ली में होंगे। भारत इस साल BRICS ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर सालाना समिट होस्ट कर रहा है।
पुतिन पिछले साल दिसंबर में भारत आए थे। वह 23वें इंडिया-रूस सालाना समिट में शामिल होने आए थे। रूस के प्रेसिडेंट एक साल में फिर से भारत आ रहे हैं। मई की शुरुआत में दिल्ली में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग हुई थी। इसमें शामिल होने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल रूस जाएंगे। सर्गेई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्फर्म किया है कि इस साल रूस जाने की उनकी बारी है। हम इस समिट की तैयारी कर रहे हैं।”
BRICS में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका शामिल थे। मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूनाइटेड अरब अमीरात 2024 में इसमें शामिल हुए। इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ। दुनिया की 49.5 परसेंट आबादी इन देशों में रहती है। दुनिया की GDP का 40 प्रतिशत हिस्सा यहीं है। दुनिया का 26 प्रतिशत व्यापार और कॉमर्स इन्हीं देशों में होता है।






