Putrada Ekadashi 2026: जाने कब आने वाली हैं पुत्रदा एकादशी, इस दिन बन रहे ये खास योग
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं ओर शुक्लपक्ष की पुत्रदा एकादशी 23 अगस्त रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन मूल नक्षत्र के साथ सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से तेजस्वी और दीर्घायु संतान की प्राप्ति होती है तथा वाजपेयी यज्ञ के समान पुण्य मिलता है।
शिव-विष्णु दोनों की कृपा मिलने की मान्यता
जानकारी के अनुसार एकादशी व्रत और श्रीहरि विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी और नारायण की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। सावन मास की एकादशी का व्रत करने से शिव और विष्णु दोनों की कृपा मिलने की धार्मिक मान्यता बताई गई है।
लड्डू गोपाल की होगी पूजा
इस दिन श्रीकृष्ण के बालस्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु भगवान विष्णु के साथ सत्यनारायण प्रभु की भी आराधना करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
एकादशी तिथि
एकादशी की तिथि रात 3.56 बजे तक रहेगी। चर-लाभ-अमृत मुहूर्त सुबह 7.03 बजे से 11.52 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11.26 बजे से 12.18 बजे तक रहेगा।
pc- jagran





