Rahul Gandhi: शुद्धिकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हल्द्वानी में हुई एफआईआर दर्ज

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि शुद्धिकरण की घटना को जातिगत रंग देने और सामाजिक माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

शुद्धिकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि शुद्धिकरण से जुड़े मामले को जातिगत मुद्दा बनाकर पेश किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। इसी आरोप को लेकर पुलिस से शिकायत की गई और एफआईआर दर्ज कराई गई।

इस मामले में अभी राहुल गांधी की नहीं आई प्रतिक्रिया
वहीं, राहुल गांधी की ओर से इस एफआईआर और लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके साथ ही न ही किसी बड़े कांग्रेसी नेता का अभी कोई बयान सामने आया है। बता दें कि 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद वहां कथित तौर पर शुद्धिकरण की रस्म किए जाने का मामला सामने आया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खरगे के दलित होने की वजह से उनके कार्यक्रम के बाद ऐसा किया गया।

pc- ndtv