Rajasthan: 141 उप पुलिस अधीक्षकों के किए तबादले, आधी रात आदेश किए जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर प्रदेश भर में 141 उप पुलिस अधीक्षक यानी डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

यह तबादला सूची अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी की गई है। राजधानी जयपुर के पुलिस आयुक्तालय और जेडीए में भी कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। रमेश कुमार पारीक, ओम प्रकाश मीणा और सुरेश कुमार स्वामी को जेडीए में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नए एसीपी भी लगाए गए हैं। हरजी लाल यादव को सहायक पुलिस आयुक्त  बस्सी, हेमेन्द्र शर्मा को एसीपी मानसरोवर, सत्येन्द्र सिंह नेगी को एसीपी सोडाला और शिवकुमार भारद्वाज को एसीपी झोटवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही राम सिंह को एसीपी मेट्रो, जयपुर का कार्यभार दिया गया है।

pc- zee news