Rajasthan: मुंडावर में थाने के सामने युवती की गला रेतकर नृशंस हत्या, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला, पुलिस भी रह गई...

इंटरनेट डेस्क। अलवर के मुंडावर इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के पैरों के नीचें से जमीन खिसक गई। जी हां यहां यहां उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती की बेरहमी से हत्या किए जाने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती का धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना इतनी भयावह थी कि स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में भी दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस पहुंची मौके पर
घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मुंडावर थाने के बाहर जमा हो गए। इस बीच घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और मौके से सबूत जुटाएं। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मुंडावर के करनी कोट निवासी मुस्कान के रूप में हुई है, जानकारी में सामने आया है कि मुस्कान की हत्या उसके प्रेमी ने की, आरोपी की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दुंगड़ा निवासी उपेंद्र के रूप में बताई जा रही है।

प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
मीडिया रिपाटर्स की माने तो उपेंद्र ने किसी बहाने से मुस्कान को अपने कमरे पर बुलाया और वहां धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। वारदात बेहद नृशंस तरीके से की गई, जिससे मौके पर ही मुस्कान की मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मुंडावर थाने के ठीक सामने हुई। थाना परिसर के पास हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

pc- shutterstock.com