USA: नोबेल शांति पुरस्कारों की घोषणा, ट्रंप का नहीं आया नंबर, एक दिन पहले कहा था, मुझे पुरस्कार नहीं मिला तो नोबेल समिति की बदनामी होगी
- byShiv
- 09 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से कहा, मैंने ऐसे काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए होंगे और हां, मैं डींग नहीं हांक रहा हूं, बस आपको असलियत बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध सुलझाया हो और मुझे देखो, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं। उनके इस बयान से लग रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए मचल रहे हैं।
खबरों की माने तो ट्रंप नोबेल के शांति पुरस्कार के लिए ऐसी अपीलें पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने व्हाइट हाउस से यह बात कही और 8 युद्धों को सुलझाने के अपने रिकॉर्ड का ज़िक्र करते हुए संकेत दिया कि मुझे एक और बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
बता दें कि आज नोबेल के शांति पुरस्कारों की घोषणा हुई हैं, लेकिन उसमें भी ट्रंप का नाम नहीं आया है। इसके एक दिन पहले ट्रम्प ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए। अगर नोबेल समिति उन्हें यह पुरस्कार नहीं देती है, तो इससे नोबेल समिति की बहुत बदनामी होगी।
pc- freepressjournal.in






