Rajasthan: आचार संहिता लगने के बाद सीएम भजनलाल ने लिया ये महत्वपूर्ण निर्णय

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दाखिल याचिका को वापस लेने का निर्णय लिया है। 

खबरों के अनुसार, इस संबंध में प्रदेश सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल शिवमंगल शर्मा की ओर से बुधवार को उच्चतम न्यायालय में अर्जी लगाई गई है।  गौरलतब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान केन्द्र सरकार के इस कानून का  पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद उस समय के  अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष सिंघवी ने 16 मार्च को इस संबंध में उच्चतम में याचिका दायर की थी।  

आपको बता दें कि केरल और पंजाब सरकार की ओर से भी नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर किया जा चुका है। अब राजस्थान की भजनलाल सरकार के लोकसभा चुनाव से पहले लिए गए इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

PC: dipr.rajasthan