Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले दीया कुमारी ने पीएम मोदी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की ओर से आज मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र पर एंपावरमेंट वूमेनहुड कार्यक्रम के दौरान दीया कुमाीर ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए गए हैं।

 इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान करना हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा है। देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं पुरुषों के समान बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण और समुचित योगदान दे रही हैं।  गौरलब है कि पूर्व सांसद दीया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर की झोटवाड़ा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी।  

PC: livehindustan