Rajasthan: विधानसभा में आज पेश होगा भजनलाल सरकार तीसरा पूर्ण बजट,कई लोक लुभावन घोषणाएं किए जाने की उम्मीद
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार आज अपना तीसरा पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी यह बजट पेश करेंगी। बजट में कई लोक लुभावन घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। महिलाओं और किसानों पर विशेष फोकस हो सकता है. वहीं, पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, टैक्स में भी राहत मिल सकती है, उद्योगों को विशेष छूट दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस बार खेती, सिंचाई और पशुपालन सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे। गांवों में बुनियादी ढांचा सुधारने और नई कृषि तकनीक के लिए बड़ी सब्सिडी की घोषणा की जा सकती है। उधर, सड़क, एक्सप्रेसवे और शहरी विकास पर भारी निवेश की उम्मीद है। मेट्रो विस्तार और नई पेयजल योजनाओं के लिए बड़े फंड का प्रावधान किया जा सकता है।
करीब 1 लाख नई सरकारी नौकरियों का ऐलान हो सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी आरएएस और कुछ बड़े पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म हो सकती है। संविदा कर्मी की मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा प्रावधान संभव है।
pc- firstindianews.com






