Rajasthan: लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान भाजपा में हुआ बड़ा बदलाव, अब वसुंधरा गुट की हुई एंट्री

इंटरनेट डेस्क। देशभर में लोकसभा चुनावों की राजनीतिक पार्टिया तैयारी कर रही हैं और कभी भी इसके लिए घोषणा हो सकती है। ऐसे में राजस्थान में भी इसको लेकर भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 8 जिला अध्यक्ष बदल दिए है। ऐसा खास तौर पर लोकसभा  चुनावों को देखते हुए ही किया गया है। 

इन आठ जिला अध्यक्षों में खास बात यह है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गुट के नेताओं को भी इसमें एंट्री मिली है। जबकि ओम बिरला के गुट के नेताओं को भी एडजस्ट किया गया है। बता दें की यह सूची प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आदेश के बाद जारी की गई है। 

ये बदलाव 5 मार्च को जारी गई 34 जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद किया गया है। क्योंकि कहा जा रहा था कि इन नामों में राजे गुट के नेता शामिल नहीं है। इसी के चलते 48 घंटे के अंदर झुंझुनूं, सीकर, टोंक, डूंगरपुर, कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी और बारां के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए है।

pc- newsofrajasthan.com