Rajasthan: सतीश पूनिया को भाजपा इस लोकसभा सीट से दे सकती है टिकट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अब भी कई सांसदों के टिकट काट सकती है। वहीं प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं पर दांव खेल सकती है। खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर भी दांव खेल सकती है। भाजपा इन्हें इस सीट से चुनाव लड़ सकती है। 

इसी सीट से पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने दावेदारी जताई है। सतीश पूनिया को हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अब भाजपा उन्हे लोकसभा चुनाव लड़वाकर संसद भेज सकती है। 

भारतीय जनता पार्टी को अभी लोकसभा चुनाव के लिए दस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाना बाकी है। अभी तक पार्टी की ओर से 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भाजपा सतीश पूनिया को अजमेर से लोकसभा का टिकट देती है। इस संबंध में अब आगामी समय ही बताएगा।

 PC: indianexpress.