Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष राठौड़ ने डोटासरा और गहलोत पर लगा दिए ये गंभीर आरोप
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के 45 दिन के अभियान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में कांग्रेस का “झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और राजनीति करो” अभियान है। उन्होंने कहा कि डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं द्वारा जनता के बीच जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों के हितों के साथ खुला खिलवाड़ भी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने डोटासरा द्वारा जिस तथाकथित 45 दिन के अभियान की घोषणा की जा रही है, वह वास्तव में “झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और राजनीति करो” का अभियान है।
खबरों के अनुसार राठौड़ ने कहा, कांग्रेस यह प्रचार कर रही है कि वीबीजी रामजी लागू होने से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था समाप्त हो जाएगी, मजदूरी मिलने में दिक्कत आएगी और नई प्रणाली से गड़बड़ियां बढ़ेंगी। यह सब सरासर झूठ है।
pc- etvb bharat






