Rajasthan: विधायक रोहित बोहरा के वायरल वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना, विस अध्यक्ष से कार्यवाही की मांग
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के वायरल वीडियो पर बीजेपी ने निशाना साधा हैं और विधानसभा अध्यक्ष से उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस वीडियो को बीजेपी राजस्थान के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया गया है। रोहित बोहरा धौलपुर जिले की राजाखेड़ा सीट से विधायक हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 12 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी के चलते उनके आचरण को लेकर बहस भी तेज हो गई है। इस मामले में संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी प्रतिक्रिया दी है।
बीजेपी ने वीडियो शेयर कर पूछा, जयपुर विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों पर शून्यकाल चल रहा था और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा हंसते हुए कैमरे में अभद्र इशारा करते दिखे! क्या यही है कांग्रेस के संस्कार? साथ ही बीजेपी ने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ आचरण बताया और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।
pc- danik bhaskar






