Rajasthan: सीएम भजनलाल ने बजट को बताया सबका साथ सबका विकास के संकल्प को सिद्ध करने वाला

इंटरनेट डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केन्द्र सरकार का बजट पेश किया है। इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भजनलाल ने बजट को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 सबका साथ सबका विकास के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। 

बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी। डेटा सेंटर और सोलर क्षेत्र में मिलने वाले प्रोत्साहन से हमारे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल, नारी शक्ति के सम्मान और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है।

वहीं उपमुख्यंत्री दिया कुमारी ने बजट को लेकर कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बहुत-बहुत आभार।

pc- ndtv raj