Rajasthan Civic Polls: पूर्व सीएम राजे के गढ़ झालावाड़ में भाजपा का किला ढ़हा, कांग्रेस को बहुमत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में सत्ताधारी बीजेपी को कांग्रेस जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है। बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे मजबूत गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

झालावाड़ जिले की कुल आठ निकायों में से चार में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। झालावाड़ नगर परिषद में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो गया है और कांग्रेस ने लंबे अर्से के बाद झालावाड़ नगर परिषद पर कब्जा जमा लिया है।

कांग्रेस झालावाड़ नगर परिषद के अलावा भवानी मंडी, खानपुर और डग में भी बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। वहीं, बीजेपी सिर्फ झालरापाटन, अकलेरा और मनोहरथाना निकाय में जीत दर्ज करा पाई है। झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए घोषित परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है। कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 29 पार्षद सीटें जीती हैं। बीजेपी सिर्फ 13 वार्डों में चुनाव जीत सकी है।

pc- aaj tak