Rajasthan: सीएम भजनलाल का बड़ा दावा, हमारी सरकार ने 2 वर्षों में ही पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्षों से ज्यादा काम किया
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस समय सरकार के मंत्रि 2 सालों के काम का लेखा जोखा पेश कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हमारी सरकार ने केवल 2 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्षों से ज्यादा काम किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंगलवार को बीकानेर के लूणकरणसर में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर एवं बीकानेर जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही है।
सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में 52 हजार हेक्टेयर भूमि को नहरी तंत्र से सिंचाई सुविधा दी जबकि हमने 2 वर्ष में ही करीब 85 हजार हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा प्रदान कर दी है। हमने गौशालाओं को दो साल में 3 हजार 433 करोड़ रुपए की सहायता दी जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में 3 हजार 117 करोड़ रुपयए ही गोशालाओं को दिए। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया।
pc- ndtv raj






