Rajasthan: सीएम भजनलाल ने चुड़ादा गांव में जमीन पर बैठकर किया भोजन, लोगों से खेती-बाड़ी, पशुपालन सहित कई मुद्दों पर की बात

इंटरनेट डेस्क। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार प्रदेश का दौर कर रहे है और ग्राम विकास चौपाल में शामिल होकर लोगों से चर्चा कर रहे है। इस बीच अब सीएम बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के चुड़ादा गांव पहुंचे, जहां बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अलग ही अंदाज देखने को मिला। ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गांव निवासी गट्टूलाल यादव के घर भोजन करने पहुंचे।

लोगों के साथ किया भोजन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भजनलाल ने यहां गट्टूलाल यादव के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर पत्तल-दोने में खाना खाया। भोजन में दाल-चावल के साथ मिक्स वेज परोसी गई, जिसमें आलू, ग्वार फली और मटर शामिल थी। इसके अलावा भोजन के साथ आमरस भी परोसा गया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ बैठकर भोजन किया, भोजन के बाद वे घर के बाहर खाट पर बैठ गए और आसपास मौजूद ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की।

लोगों से की चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने इस दौरान गांव की स्थिति, खेती-बाड़ी, पशुपालन और परिवारों की आजीविका के बारे में जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ और गांव की जरूरतों पर भी चर्चा की। 

pc- ndtv raj