Rajasthan: पंचायती राज चुनाव 2026 का दूसरा चरण, 22 जिलों में आज डाले जा रहे वोट, 8,257 प्रत्याशी मैदान में
- byShiv
- 28 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 का पहला चरण पूरा हो चुका हैं और आज दूसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर को 22 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के कुल 2,453 वार्डों के लिए 8,257 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 275 जिला परिषद वार्डों के लिए 984 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2,178 पंचायत समिति वार्डों के लिए 7,273 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
सुबह से शुरू हुआ मतदान
बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा के इंतजाम
राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान अजमेर के अरांई और अलवर के राजगढ़ क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। जालोर और करौली जिलों में भी मतदान जारी है। जहां चुनाव हो रहे हैं वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता भारी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
pc-news18






