Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने विपक्ष की इस चुनौती को किया स्वीकार, कहा-कर दो समय और दिन तय

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को सीएम भजनलाल राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया। इस मौके पर बहस के दौरान सियासी माहौल गर्म हो गया। खबरों की मानेतो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष की ओर से दी गई पांच साल बनाम दो साल के कामकाज पर बहस की चुनौती को सदन में स्वीकार कर लिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय पर बहस के लिए दिन और समय तय कर दिया जाए।

क्या बोले मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में कहा कि विपक्ष ने कांग्रेस सरकार के पांच साल और भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल की तुलना की चुनौती दी थी जिसे वे प्रदेश के जनसेवक होने के नाते स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल के कामकाज से जुड़े सभी दस्तावेज सदन में रखे जा रहे हैं ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ चर्चा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पांच साल बनाम दो साल पर सदन में बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान हंगामा
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान सदन में दो बार हंगामा भी हुआ। पहले जब मुख्यमंत्री ने एसआईआर से जुड़े विपक्ष के आरोपों को गलत बताया तब कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद जब मुख्यमंत्री ने पांच साल बनाम दो साल की बहस का मुद्दा दोहराया तो कांग्रेस विधायकों ने फिर से हंगामा किया जिससे कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

pc- sj