Rajasthan: खेजड़ी बचाओ आंदोलन पर सरकार पड़ी नरम, आंदोलनकारियों की मांग पर बन सकती हैं बात
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। खेजड़ी बचाओ आंदोलन सरकार के लिए मुसीबत बनता दिख रहा है। ऐसे में अब सरकार भी इसको लेकर गंभीर दिख रही है। महापड़ाव के बीच गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री केके विश्नोई ने मंच से बड़ी घोषणा की हैं, मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद सरकार ने नरमी दिखाते हुए आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाया है।
खबरों की माने तो मंत्री केके विश्नोई ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार खेजड़ी संरक्षण के मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने घोषणा की कि आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार लिखित में आश्वासन देगी, ताकि भविष्य में खेजड़ी वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मंत्री विश्नोई ने बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा, वर्तमान में केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सरकार मां अमृता देवी के बलिदान को याद करती है।
pc- ptrika news






