Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कर रहे पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। शनिवार को सीएम शर्मा कोलकाता पहुंचे। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार की शुरुआत आस्था के साथ की। कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर में मां काली के दर्शन किए, इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर शांति, समृद्धि तथा भाजपा की विजय के लिए प्रार्थना की।
मां काली के दर्शन के बाद भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में चुनावी गतिविधियां तेज कर दीं। वे दिनभर विभिन्न जनसभाओं, बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करेंगे और संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री का यह दौरा पश्चिम बंगाल में प्रवासी राजस्थानियों को साधने की कोशिश है। इस दौरे को प्रवासियों के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भजनलाल शर्मा का दौरा विशेष रूप से मारवाड़ी वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में लाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
pc- live hindustan






