PM Modi: प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन, सीएम डीके शिवकुमार भी रहे साथ
- byShiv
- 14 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर रहे। पीएम ने सुबह बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी ने राज्य में ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु 100 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है। इससे पहले मोदी ने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कहा कि भारतीय रेलवे गुलामी की सोच को पीछे छोड़ रहा है। कर्नाटक के 60 से ज्यादा स्टेशन अमृत भारत स्टेशन बन चुके हैं। अब यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में बीते दशक में उठाए कदम भारत के काम आए।
pc- khabargaon.com





