Rajasthan: जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का सीएम भजनलाल शर्मा ने किया भूमि पूजन, आज से शुरू हुआ काम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो साइट पर जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का भूमि पूजन किया। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह परियोजना जयपुर के लाखों नागरिकों के लिए तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर का आधार बनकर राजधानी के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

इसके साथ ही मेट्रो फेज-2 में प्रहलाद पुरा से गौशाला तक के पहले चरण का काम शुरू हो गया। राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा केंद्र सरकार से मंजूरी मांगने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को परियोजना का शिलान्यास किया था। अब सीएम भजनलाल शर्मा भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। 

अब राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो फेज-2 के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। खबरों के अनुसार,  परियोजना में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन होंगे।

pc- x.com