Rajasthan: सीएम ने भरतपुर और डीग जिले में लोगों को दी कई सौगाते, कहा-डबल इंजन सरकार कर रही लगातार विकास
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को भरतपुर और डीग जिले में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर लोगों को सौगात दी है। उन्होंने भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास किया। साथ ही, वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण और हरित राजस्थान के संकल्प को भी सुदृढ़ किया।
इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी भी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि डबल इंजन सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह सैनिक विद्यालय बालिकाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में उनकी भागीदारी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, पशुपालन एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित पार्टी कार्यकर्ता और जिले के कई लोग मौजूद रहे।
pc- sj






