Rajasthan: पंचायत चुनावों को हाथ से नहीं जाने देना चाहती कांग्रेस, 41 जिलों में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त, डोटसरा ने जारी की सूची
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले फेज की शुरूआत हो चुकी हैं, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने कमर कसली है। दोनों की पार्टियों ने जिला स्तर पर अपने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गांवों की सत्ता पर कब्जा जमाने की रणनीति के तहत कांग्रेस एक्टिव हो गई है। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 41 जिलों में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 9 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की सूची जारी की।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पर्यवेक्षकों को संबंधित जिलों में पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों में तैनात कर चुनावी प्रबंधन पर नजर रखने की तैयारी की है,कांग्रेस की ओर से अजमेर में सुखराम विश्नोई, अलवर में वैभव गहलोत, भीलवाड़ा में डॉ. रघु शर्मा, बीकानेर में उदयलाल आंजना और जयपुर में प्रमोद जैन भाया को पर्यवेक्षक बनाया गया है, बाड़मेर और बालोतरा की जिम्मेदारी करण सिंह उचियारड़ा को दी गई है, जबकि डूंगरपुर और बांसवाड़ा में रफीक खान पर्यवेक्षक होंगे।
pc- ndtv raj





