Rajasthan: विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, बन रही चुनावी रणनीति
- byShiv
- 27 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर तारीख़ों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन भाजपा और कांग्रेस भी चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा के बड़े नेता हर विधानसभा सीट पर जाकर रणनीति बना रहे हैं वहीं कांग्रेस ने जयपुर में बैठकों का दौर शुरू किया है।
जयपुर कांग्रेस के वॉर रूम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में देवली उनियारा और खींवसर विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है। बैठक में चुनावी रणनीति टिकट वितरण और संगठन को मज़बूत करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस से 5 नामों की चर्चा है। पूर्व विधायक राम नारायण मीणा, जो 2008 से 2013 तक इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। वह विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा धीरज गुर्जर का नाम भी चल रहा है, इन्हें प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है।
pc- abp news