Rajasthan Crime: दूल्हा कर रह था हनीमून की तैयारी, लेकिन दुल्हन तो पहले ही कर चुकी थी ये काम, सच्चाई जान दूल्हे के अरमानों पर फिर गया....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले के महुवा थाना क्षेत्र में एक ऐसी खबर सामने आई हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां यहां इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। यहां 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी दुल्हन ने अपने पति के साथ ऐसा काम कर दिया की बेचारा अपना माथा पकड़े बैठा हैं, शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन अचानक से फरार हो गई। दूल्हे के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है और मामले की जांच शुरू हो गई है। दूल्हा हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन सब धरा रह गया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो धर्मेंद्र जोशी नामक युवक की शादी उसकी मां पुष्पा देवी ने तय की थी। दो महीने पहले पुष्पा देवी की मुलाकात गहनोली निवासी सुमरन जाटव से हुई, जिसने उन्हें अपने एक रिश्तेदार की बेटी काजल से शादी कराने का वादा किया था। सुमरन जाटव ने पुष्पा से शादी के लिए 60 हजार रुपए और 10-12 ग्राम सोना लिया था। इसके बाद 3 दिसंबर को सुमरन ने काजल को महुवा लाकर धर्मेंद्र से मंदिर में शादी करवा दी। 

गायब हो गई दुल्हन
हालांकि, शादी के महज दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को जब दूल्हे के परिजन काजल के कमरे में पहुंचे तो सबके होश उड़ गए। जी हां दुल्हन तो कमरे से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि काजल फरार हो गई है और इसे सुमरन जाटव के धोखाधड़ी के तहत किया गया काम बताया है।

pc- tv9