Rajasthan: थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तिथि आई सामने, जाने कब जारी होगा परिणाम
- byShiv
- 08 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जी हां भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की तिथि और रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा केवल रीट पास अभ्यर्थियों के लिए होगी। भर्ती परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी, और परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।
राजस्थान में पिछले लम्बे समय से थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का इंतजार हो रहा था। इसके लिए पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से रीट का आयोजन किया गया है। रीट का परिणाम भी जल्द जारी होने वाला है।
इधर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार शाम को थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा अगले वर्ष 17 से 21 जनवरी 2026 में होगी। वहीं इस परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2026 को आएगा।
pc- hindustan