Rajasthan: धारीवाल ने दो साल बाद फिर से दोहराया अपना बयान, कहा- राजस्थान मर्दों का प्रदेश
- byShiv sharma
- 20 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान विधायक शांति धारीवाल एक बार फिर से चर्चाओं में है। जी हां राजनीती का लंबा अनुभव रखने वाले कांग्रेसी नेता शांती धारीवाल ने एक बार फिर वहीं बयान दोहराया हैं जिसे बहुत पहले विवादित बयान बता दिया गया था। कांग्रेस से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके धारीवाल ने फिर से राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहा है।
धारीवाल ने दिया फिर से वहीं बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बयान के बाद एक बार फिर से विवाद गहरा गया है। आपको बता दें कि शांती धारीवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उनकी उम्र 80 साल है और वो इस समय राजस्थान के उत्तरी कोटा से विधायक हैं। उन्होंने एक बार फिर से कहा कि इसे पुरुषों का राज्य नहीं तो और क्या कहा जाए? धारीवाल राजस्थान के अलवर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विवादित बात कही
क्या कह दिया
उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। इसे पुरुषों का राज्य नहीं तो और क्या कहा जाए? धारीवाल ने यह बयान तब दिया जब उनसे पूछा गया क्या वह उस विवादित बयान पर कायम हैं जो उन्होंने 2 साल पहले राज्य विधानसभा में दिया था। उस समय वह अशोक गहलोत सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री थे। 2022 की मार्च में धारीवाल राज्य की विधानसभा राजस्थान में बढ़ते रेप के मामलों पर बोल रहे थे।
pc- sj