Rajasthan: राइट टू हेल्थ पर मंत्री खींवसर के बयान पर भड़के डोटासरा, इससे अधिक शर्मनाक बयान नहीं
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राइट टू हेल्थ को लेकर सरकार के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि आज ऐसी व्यवस्था बना दी गई है कि जनता बीमारी में तड़पती रहे, उसे इलाज न मिले। डोटासरा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए लागू आरजीएचएस योजना भी प्रभावित हो रही है। प्राइवेट अस्पताल इससे बाहर हो रहे हैं, फार्मेसियों को भुगतान नहीं हो रहा है और नए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोई बजट नहीं दिया जा रहा।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि पूरे राजस्थान में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अराजकता का माहौल है और लोग परेशान हैं कि आखिर इलाज के लिए जाएं तो कहां जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि हर व्यक्ति को बेहतर और सुलभ इलाज मिले, बिना किसी आर्थिक शोषण के, डोटासरा ने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक बयान नहीं हो सकता कि कांग्रेस सरकार द्वारा 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की जो योजना लाई गई थी, उसका गला घोंट दिया गया।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार राइट टू हेल्थ कानून लागू नहीं करना चाहती तो स्पष्ट रूप से जनता को बता दे। यह बेहद निंदनीय है, कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क और सदन दोनों में आंदोलन करेगी और एक अभियान चलाएगी, ताकि जनता को बताया जा सके कि सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।
pc- news tak






