Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें आप भी ये चीजें, घर में होती हैं 13 गुना वृद्धि
- byShiv
- 06 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें घर में 13 गुना वृद्धि लाती हैं। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी से घर में बरकत आती है तो जानते हैं आज उसके बारे में।
धनतेरस पर क्या खरीदें?
सोना-चांदी- धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है।
झाड़ू- हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और दरिद्रता दूर होती है।
पीतल के बर्तन- धार्मिक मान्यता है कि भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के दौरान हाथ में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना आरोग्य और समृद्धि लाता है।
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति- धनतेरस के दिन दिवाली की पूजा के लिए मिट्टी या पीतल की मां लक्ष्मी की मूर्ति और गणेश जी की मूर्ति भी घर जरूर लाएं। गणेश जी की बाईं सूड वाली मूर्ति और माता लक्ष्मी की बैठी हुई मूर्ति ही घर लाएं।
साबुत धनिया- धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ होता है। इसे पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें और दिवाली के बाद गमले में बो दें।
गोमती चक्र और कौड़ियां- धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र और पीली कौड़ियां खरीदना भी शुभ होता है। इसे घर लाने के बाद पूजा स्थल पर रखें।





