Rajasthan: डोटासरा का बड़ा बयान, कांग्रेस के 13 बाड़ों में पहुंची पुलिस, डीजीपी से पुलिस कार्रवाई रोकने की अपील की
- byShiv
- 19 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में नतीजों के बाद अब मेयर, सभापति और चेयरमैन पदों के लिए सियासी गणित बैठाया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने निशाना साधा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने पार्षदों की बाड़ेबंदी में पुलिस के पहुंचने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि कांग्रेस के 13 बाड़ों में पुलिस पहुंची है। उन्होंने डीजीपी से पुलिस कार्रवाई रोकने की अपील करते हुए कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो प्रदेश में हिंसा और आक्रोश की स्थिति बन सकती है।
इधर नाम वापसी के बाद 305 निकायों में बोर्ड गठन की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है, 32 निकायों में चेयरमैन निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें बीजेपी के खाते में 28, कांग्रेस के 2 और 2 पद निर्दलीयों के पास गए हैं। वहीं 18 निकाय ऐसे हैं, जहां बीजेपी बहुमत में नहीं थी, लेकिन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से सभापति या चेयरमैन पद पर कब्जे की स्थिति बनी है।
नाम वापसी के बाद 32 निकायों में चेयरमैन निर्विरोध चुने गए। इनमें 2 नगर निगम में बीजेपी के मेयर, 5 नगर परिषदों में बीजेपी के सभापति और 21 नगरपालिकाओं में बीजेपी के चेयरमैन निर्विरोध बने हैं। दो निकायों में कांग्रेस और दो में निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
pc- zee news





