Rajasthan: डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर बोला हमला, कई मुद्दों पर लिया निशाने पर
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा, कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। व्याख्याता आत्महत्या मामले को लेकर डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को एसओजी के पिछले दो साल के कार्यकाल की जांच करानी चाहिए, उन्होंने मांग की कि मृतक व्याख्याता के परिवार को आर्थिक पैकेज दिया जाए और एक बच्चे को सरकारी नौकरी मिले।
इसके साथ ही खेजड़ी कटाई के मुद्दे पर भी डोटासरा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, सरकार को कोढ़ हो गया है और अब कोढ़ में खाज हो गई है। राजस्थान में खेजड़ी की पूजा की जाती है और यह प्रदेश की आस्था और पर्यावरण से जुड़ा विषय है। करीब 50 हजार लोग धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
खबरों की माने तो रामकथा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ध्यान पढ़ाई पर नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले कुत्तों को भगाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी और अब धार्मिक कार्यक्रमों में टीचरों को लगाया जा रहा है। डोटासरा ने सवाल किया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी आखिर कब लगेगी?
pc- ndtv raj






