Rajasthan: किरोड़ी की शाह को लिखी चिट्ठी पर डोटासरा का जवाब, अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए लागा रहे आरोप
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। रीट-2021 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई की मांग की है। मीणा ने रीट समेत पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी।
इसी बीच रीट-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी जांच की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के पहले दिए गए फैसले की भी चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनाम राजस्थान राज्य मामले में हाईकोर्ट ने 27 मार्च 2025 को सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि अब किरोड़ी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री को चिट्ठी लिखकर मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग उठाए जाने के बाद यह मुद्दा फिर गर्मा गया हैं।
अब इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी की चिट्ठी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने काले कारनामों और नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए ईमानदार लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार को ढाई साल हो चुके हैं। सरकार के पास जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के पूरे अधिकार हैं। यदि सरकार के पास परीक्षा में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार से जुड़े ठोस तथ्य हैं तो कार्रवाई की जानी चाहिए।
pc- firstindianews.com





