Rajasthan: डोटासरा ने पंचायती राज चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया टालने को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को कई जगहों पर विजय मिली है। कई जगहों पर निर्दलीय भी निकार्य की भूमिका में है। हालांकि इन चुनावों के के बाद  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया टलने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर चुनाव से बचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि निकाय चुनावों में शहरी वार्डों में हुई किरकिरी और लगातार खिसकते जनाधार से बौखलाई भाजपा अब पंचायत चुनावों से बचने के रास्ते तलाश रही है। 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश साफ़ बताता है कि भाजपा चुनाव से भागकर हार से बचना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा एक राज्य, एक चुनाव का ढिंढोरा पीटती है और दूसरी तरफ निकाय चुनाव के साथ पंचायत चुनाव तक नहीं करवा पाती। इतना ही नहीं गांवों में जनता के आक्रोश से घबराई भाजपा पंचायत चुनाव तो दूर प्रक्रिया तक टालने में लगी है।  डोटासरा ने कहा कि आखिर.. चुनाव से कब तक भागेगी भाजपा? लोकतंत्र को कब तक बंधक बनाएगी? जनता के जनादेश से बचने के लिए तारीखें टाली जा सकती हैं, लेकिन जनता का सामना नहीं टाला जा सकता। निकाय चुनाव में मिले झटके के बाद अब पंचायतों में भी जनता  बीजेपी को जवाब देने के लिए तैयार है।

pc- bhaskar.com,firstindianews.com