Rajasthan: निकाय चुनावों पर बोले भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को नकारा
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा अध्यक्ष राठौड़ ने एक दूसरी पार्टी को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने चुनाव परिणाम को कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि बताया, जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे भाजपा की ऐतिहासिक जीत करार दिया। दोनों नेताओं ने अपने-अपने दावों के साथ एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा।
क्या कहा डोटासरा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव नतीजों से पूरी तरह खुश और संतुष्ट है। उनके मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर का अंतर सिर्फ करीब आधा फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर नगर निगम में बीजेपी को सीटें ज्यादा मिली हैं, लेकिन वोट कांग्रेस को ज्यादा मिले हैं।
मदन राठौड़ ने क्या कहा
इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने बीजेपी को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति को पूरी तरह नकार दिया है। राठौड़ के मुताबिक पिछली बार के मुकाबले बीजेपी ने इस बार करीब ढाई से तीन गुना बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि जयपुर और कोटा में बीजेपी को बहुमत मिलना जनता के भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और नेतृत्व पर भरोसे का साफ संकेत है।
pc- kanwhizztimes.com






