Rajasthan: कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी, मेवाराम जैन कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जाने किसकी शिकायत करने पहुंचे डोटासरा के पास

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी दिखाई दी हैं। कई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ऑफिस पहुंचे, इसी दौरान, पार्टी में अनदेखी के आरोप भी गूंजे, बताया जा रहा है कि बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री हरीश चौधरी की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त लेकर पहुंचे थे। वहीं, अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन ने डोटासरा से मुलाकात के दौरान नाराजगी जाहिर की।

इसे अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ शिकायतों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने सीधे तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी। यही नहीं, पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने खुलकर बताया कि हम कैसे वापस कांग्रेस को मजबूत करें और आपस में गुटबाजी को कैसे खत्म करें, इस संबंध में सुझाव दिए हैं।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि बाड़मेर में गुटबाजी बहुत है उसको खत्म करें और कांग्रेस को एकजुट करें, मेवाराम जैन ने हरीश चौधरी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में कहा, हमने गुटबाजी करने वाले व्यक्ति का नाम अध्यक्ष को बता दिया है, हम चाहते हैं कांग्रेस एकजुट हो और गुटबाजी नहीं हो। पिछले समय में जो कुछ हुआ उसे भूल जाना चाहिए, जितनी भी गुटबाजी है वो सब खत्म होनी चाहिए।

pc- ndtv raj