Rajasthan: शादी का झांसा, शारीरिक संबंध, 3 बार गर्भपात और अब शादी से किया फिर इनकार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा हैं कि इंस्टाग्राम पर युवती की दोस्ती हुई थी, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर एक दिन जाकर दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की।
शादी का दिया था झांसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से सज्जनगढ़ क्षेत्र के बिजलपुर निवासी अभिषेक डोडीयार से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद बांसवाड़ा में कई बार मुलाकात हुई, इस दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उससे कोचिंग फीस, पीजी का खर्च, कपड़े और अन्य खर्चों के नाम पर रुपए भी लिए, जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी की बजाय गर्भ गिराने का दबाव बनाया।
करवा दिया गर्भपात
खबरों की माने तो वर्ष 2024 और 2025 के दौरान तीन बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों परिवारों की सहमति से 9 जून 2026 को शादी तय हुई थी, लेकिन बाद में शादी टाल दी गई और फिर आरोपी ने विवाह करने से इनकार कर दिया।
pc- bhaskar






