Rajasthan: खाना खाते खाते महिला टीचर चला रही थी मोबाइल, बैठे बैठे ही थम गई सांसे, जाने क्या हुआ ऐसा....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर जिले के नेहरू नगर इलाके में एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो वो भी जानकर हक्के बक्के रह गए। साथ ही इस घटना को लेकर दुख भी जताया। जानकारी के अनुसार एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर प्रियंका शर्मा की मौत हो गई और वो भी बैठे बैठे ही। बताया जा रहा हैं कि प्रियंका खाना खाने के साथ पति के साथ मोबाइल देख रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हिचकियां आने लगीं।

क्या कह रही पुलिस 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि प्रियंका जो धौलपुर जिले की निवासी थीं, पिछले 5 साल से मेघवालों की बस्ती स्थित गवर्नमेंट उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। पति योगेंद्र कुमार के साथ वह जीआरपी थाने के पास किराए के मकान में रहती थीं। रविवार रात प्रियंका के परिवार के लोग खाना खाने के बाद बातचीत कर रहे थे और मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। तभी प्रियंका को अचानक हिचकियां आने लगीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

अस्पताल में हो गई मौत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्थिति गंभीर होने पर पति ने तुरंत प्रियंका को बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने प्रियंका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया है। प्रियंका की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। उनके पति और सास इस घटना से बेहद परेशान हैं।

pc- asianetnews.com