Rajasthan: जाने क्यों सांसद बेनीवाल ने पीएम से कहा, क्या यही हैं मोदी जी का नया भारत

इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निशाने पर लिया है। उन्होंने अब दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान को लेकर मोदी पर तंज कसा है। बता दें कि वो एक बार पहले भी जयपुर से दिल्ली जाने में लेट हो गए थे और इसके कारण उनकी एक मीटिंग छूट गई थी। 

अब आरएलपी सांसद बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात कहा कि आज मुझे दिल्ली से जयपुर आना था, दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6131 पायलट के नहीं आने के कारण उड़ान नहीं भर सकी, जिस फ्लाइट को 08.20 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी, वो अभी तक दिल्ली से उड़ान नहीं भर सकी, क्या यही है मोदी जी का नया भारत, जहाँ आम यात्री की कोई कीमत नहीं?
आरएलपी सांसद ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं भारत सरकार से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई यात्री किसी वजह से एक घंटा देर से पहुंचे तो क्या उसके लिए फ्लाइट को एक घंटे तक रोका जा सकता है?

क्या यही भाजपा सरकार का नया मॉडल बन गया
सरकार हर मंच से विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि हवाई यात्रा में भी यात्रियों को समय, सम्मान और जवाबदेही, तीनों से वंचित किया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि आम आदमी से अनुशासन की उम्मीद और व्यवस्था से कोई जवाबदेही नहीं, क्या यही भाजपा सरकार का नया मॉडल बन गया है।

pc- ichowk.in