Rajasthan: सुहागरात तो दूर 7 फेरों से पहले ही दुल्हन ने क्या कर दिया ऐसा की दूल्हा हो गया बेहोश, परिवार के लोगों को....
- byShiv
- 08 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अजमेर जिले के सावर कस्बे में एक शादी समारोह दौरान ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर हर किसी के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। इस घटना के बाद दूल्हो तो बेचारा बेहोश ही हो गया। यह शादी उस समय विवाद का कारण बन गई, जब दुल्हन ने विवाह से ठीक पहले फेरे लेने से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टोंक जिले के नासिरदा गांव से दूल्हे की बारात सावर कस्बे में आई थी। विवाह स्थल पर पारंपरिक तोरण की रस्म पूरी की जा चुकी थी और फेरों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह कुछ समय के लिए अस्वस्थ महसूस करने लगा। इसे देखकर दुल्हन के मन में संदेह उत्पन्न हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था दूल्हे ने शराब पी है।
समझाया परिवार ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे के परिवार और बारातियों में नाराजगी फैल गई। वे उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद समाज के पंच- पटेलों ने मामले को शांत करने के लिए बैठक बुलाई। हालांकि, इसके बावजूद समाधान नहीं निकल पाया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सावर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं था। शांति भंग के आरोप में गिरफ्तारी विवाद बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन के भाई वीरेंद्र सांसी और दूल्हे विजय सांसी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
pc- facebook