Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई मुद्दों पर घेरा भजनलाल सरकार को, कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश-ओले से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में भी पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन राजस्थान को ही बदनाम किया गया।

खबरों की माने तो जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। गहलोत ने कहा कि तत्काल नुकसान का आंकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरकार को अभी से सक्रिय होना चाहिए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।

पूर्व सीएम ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाली स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस के भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया लंबित है। इसके कारण मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है।

pc- ndtvg raj