Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने एम्स जोधपुर में हो रहे इस काम को लेकर केंद्र सरकार को लिया निशाने पर
- byShiv
- 11 Aug, 2026
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से कंेद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एम्स जोधपुर में कल से जनरल वार्ड, सेमी-प्राइवेट और प्राइवेट रूम के किराए में लागू हो रही भारी बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि एम्स जोधपुर में 12 अगस्त 2026 से जनरल वार्ड, सेमी-प्राइवेट और प्राइवेट रूम के किराए में भारी बढ़ोतरी लागू हो रही है।
जनरल वार्ड का किराया 600 रुपए प्रतिदिन, सेमी-प्राइवेट रूम 1200 रुपए प्रतिदिन और प्राइवेट रूम 3500 रुपए प्रतिदिन तो किया ही गया है, साथ ही एडवांस पेमेंट भी क्रमशः 2500, 8500 और 25,000 रुपए तय की गई है। इस नए फैसले से मरीजों एवं परिजनों में निराशा है।
गहलोत ने कहा कि यह फैसला ऐसे समय आया है जब आम आदमी पहले से ही महंगाई और इलाज के बढ़ते खर्च से जूझ रहा है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जनता को सस्ते और सुलभ स्वास्थ्य सेवा का भरोसा देती रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में एम्स जैसे प्रीमियर संस्थानों में भी मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।
pc- aaj tak






