Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने बड़ा बयान, राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की हवा निकाली

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। पूर्व सीएम गहलोत ने इंतजारशास्त्र चैप्टर- 20 के तहत आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी की गारंटी या चुनावी जुमला? 

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की योजनाएं व काम नहीं रुकेंगे, लेकिन इंतजारशास्त्र के 19 चैप्टर गवाह हैं कि यह दावा सिर्फ एक छलावा था। भाजपा शासन में हो रही कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा। योजनाओं को सोची-समझी साजिश से कमजोर किया गया। जनता के हक पर भारी पड़ रहा है भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध।

आज प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी और जमीनी हकीकत का अंतर साफ देख रही है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है। 

pc- ndtv raj